बॉक्स ऑफिस पर डॉक्टर स्ट्रेंज 2 का बना दबदबा
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस का जादू फैंस को दीवाना बना चुका है. मार्वल की इस फिल्म ने भारत से लेकर दुनियाभर में हलचल भी मचा दी है. देश-विदेश के मार्वल फैंस मूवी को देखने के लिए सिनेमाघर जाने लगे है. ऐसे में डॉक्टर स्ट्रेंज 2 ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. दुनियाभर में चला डॉक्टर स्ट्रेंज का जादू: हॉलीवुड अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच की फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सबसे सामने आ चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मूवी ने विश्वभर में 500 मिलियन डॉलर यानी लगभग 3878 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा भी पार कर चुके है. इसी के साथ यह साल की सबसे बड़ी मूवी साबित हुई है.
इंडिया में इसकी कमाई के बारें में बात की जाए तो पहले वीकेंड में फिल्म ने जबरदस्त कारोबार किया था. यह 100 का आंकड़ा पार करने वाली है. विश्वभर में फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस ने 450 मिलियन डॉलर्स की ओपनिंग कर दी थी. इंडिया में इसने लगभग 80 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं अपने डोमेस्टिक मार्किट में इसकी कमाई 180 मिलियन डॉलर की हो चुकी है. यह अमेरिका की 11वीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
