सलमान खान ने कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का ट्रेलर किया शेयर
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने कंगना रनौत की आने वाली फिल्म धाकड़ का ट्रेलर सोशल मीडिय पर शेयर किया है। कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ 20 मई को प्रदर्शित होने जा रही है। बॉलीवुड के कई सितारों ने फिल्म धाकड़ का सपोर्ट किया है। इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी जुड़ गया है। सलमान ने धाकड़ की टीम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। इस ट्रेलर के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'धाकड़ की पूरी टीम को शुभकामनाएं।' सलमान के इस पोस्ट पर कंगना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर सलमान खान को अपने अंदाज में शुक्रिया कहा है। कंगना ने सलमान की इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, ''थैंक्यू माय दबंग हीरो। हार्ट ऑफ गोल्ड। मैं फिर कभी नहीं कहूंगी कि मैं इस इंडस्ट्री में अकेली हूं। पूरी धाकड़ टीम की तरफ से धन्यवाद।'' इस फिल्म में अर्जुन रामपाल नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है।
Similar Post
-
दो महीने तक दर्द से जूझती रहीं सुमोना चक्रवर्ती, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद सुनाई आपबीती
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय से सोशल मीडि ...
-
आमिर खान ने निजी समारोह में गौरी स्प्रैट के साथ शादी की
मुंबई, रविवार, 05 जुलाई 2026। अभिनेता आमिर खान रविवार को यहां अप ...
-
वेलकम टू दि जंगल ने कॉमेडी की बारीकियां सिखाईं : दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का कहना है कि फिल्म वेलकम टू दि जंगल म ...
