पंजाब सीएम ने पुलिस को खुफिया मुख्यालय में विस्फोट की जांच का दिया निर्देश
चंडीगढ़, मंगलवार, 10 मई 2022। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को मोहाली में पुलिस की खुफिया शाखा के मुख्यालय में हुए एक विस्फोट पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक को पूरी घटना की जांच करने के निर्देश दिए और उनसे मामले की तह तक जाने को कहा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए, मान ने स्पष्ट रूप से कहा- किसी को भी राज्य के शांतिपूर्ण माहौल में खलल डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी, कुछ विरोधी ताकतें राज्य भर में लगातार परेशानी पैदा करने की कोशिश कर रही हैं, जो अपने नापाक मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे।
इस बीच, डीजीपी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कुछ संदिग्धों को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है ताकि पुलिस इस अप्रिय घटना की जड़ों तक पहुंच सके। साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी कहा- इस घटना के दोषियों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में इस तरह की जघन्य घटनाएं करने वाले ऐसे अन्य असामाजिक तत्वों को एक निवारक के रूप में कड़ा दण्ड भी दिया जाएगा।
Similar Post
-
राष्ट्रपति मुर्मू ने राजस्थान में सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया
नई दिल्ली, रविवार, 22 नवम्बर 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
अरुणाचल प्रदेश दौरे के अंतिम दिन सहकारिता सम्मेलन में शामिल होंगे शाह, एनडीआरएफ परिसर का उद्घाटन करेंगे
ईटानगर, रविवार, 22 नवम्बर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अर ...
-
विकिरण के खतरे को लेकर वल्लारपदम कंटेनर टर्मिनल के चालकों ने विरोध प्रदर्शन वापस लिया
कोच्चि, रविवार, 22 नवम्बर 2026। कोच्चि स्थित डीपी वर्ल्ड द्वारा ...
