माइग्रेन के दर्द से राहत दिलवाएंगे ये घरेलू नुस्खे

img

माइग्रेन का दर्द आज के समय में हर किसी को परेशान करता है। जी हाँ, यह दर्द कई लोगों को होता है और इससे लोगों को बेहद तकलीफ होती है। जी दरअसल इस मामले में कई बार पूरे दिन यह दर्द बना रहता है, जिससे कोई भी काम करने का मन नहीं करता है। केवल यही नहीं बल्कि कुछ लोग तो माइग्रेन के दर्द से छुटकारा पाने के लिए दवाई खा लेते हैं, लेकिन बार-बार दवाओं का सेवन भी ठीक नहीं है। आप सभी को बता दें कि माइग्रेन का दर्द सिर के एक भाग या एक तरफ होता है और इस दौरान आपको उल्टी, जी मिचलाने, आवाज और रोशनी के प्रति अत्यधिक संवेदनशीलता महसूस होती है। वैसे दवाओं से बेशक आप माइग्रेन के दर्द को कम कर सकते हैं, लेकिन कुछ टिप्स है जिन्हे अपनाकर देखें माइग्रेन दर्द कम हो सकता है।

माइग्रेन के लक्षण- माइग्रेन की समस्या बच्चों, किशोरों, युवाओं, वयस्कों, किसी को भी हो सकती है। अगर आपके आधे सिर में दर्द हो और ऐसा बार-बार हो, तो हो सकता है आपको माइग्रेन की समस्या शुरू हो रही हो। जी हाँ और ऐसा होने पर आपको निम्न लक्षण नजर आ सकते हैं-

  • जी मिचलाना
  • उल्टी
  • बोलने में परेशानी होना
  • विजन लॉस
  • शरीर में तरल की अधिकता
  • तीव्र दर्द होना
  • पिन और सुई चुभने जैसी संवेदना

घरेलू उपाय- 

  • माइग्रेन का दर्द होने पर थोड़ी देर के लिए एकांत में रहें। किसी ऐसे कमरे में दो-तीन घंटे बैठें, जहां न तो आवाज आए और ना ही रोशनी। कोशिश करें थोड़ी देर सोने की, ताकि दर्द कम हो।
  • मालिश करने से भी आप माइग्रेन के दर्द से राहत पा सकते हैं। जी दरअसल मसाज शरीर के किसी भी भाग में होने वाले दर्द को कम करने में कारगर साबित होती है। ऐसे में जब माइग्रेन का दर्द हद से अधिक बढ़ जाए, तो फौरन सिर की मालिश करें।
  • माइग्रेन का दर्द शुरू होने लगे तो तुरंत अपने माथे, गर्दन के पीछे गर्म या ठंडा सेक लगाएं। ठंडी सिकाई करने से सुन्नता का अहसास होगा और गर्म सिकाई से तनावपूर्ण मांसपेशियों को आराम मिलेगा। ध्यान रहे कम से कम 15-20 मिनट सिकाई करें, ताकि दर्द कम हो सके।
  • गर्मी में गर्म हवाओं में घूमने से भी माइग्रेन का दर्द ट्रिगर कर जाता है। जी हाँ, ऐसे में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए तरल पदार्थ का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। ऐसे में अगर आप डिहाइड्रेशन के शिकार होंगे, तो इससे माइग्रेन पेन भी बढ़ सकता है। पानी के साथ ही फलों का जूस, नारियल पानी, नींबू पानी, लस्सी, छाछ, सब्जियों का जूस भी खूब पिएं।
  • हर दिन मेडिटेशन करें, ताकि माइग्रेन पेन, सिर दर्द से बचाव हो। मेडिटेशन एक ऐसी थेरेपी है, जो दिमाग को रिलैक्स करती है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement