बनाएं "सांबर वडा"

img

सामग्री:-

सांभर के लिए

  • टूर दाल – 100 ग्राम
  • टमाटर – 1
  • हल्दी – 1/4 चम्मच
  • पानी – 3/2 ग्लास
  • तेल – 2 चम्मच
  • राई – 1/2 चम्मच
  • हींग – 1 चुटकी
  • खरी लाल मिर्च – 1
  • करि पत्ता – 5-6
  • हरी मिर्च – 2
  • प्याज – 1
  • इमली पानी – 1/2 कप
  • गुड़ – 1/2 चम्मच
  • नमक – 1 चम्मच (स्वाद अनुशार )
  • सांभर मशाला – 1 चम्मच
  • घी – 1 चम्मच

वडा के लिए

  • उरद दाल – 100 ग्राम
  • हरी मिर्च- 2
  • अदरक– 1 इंच
  • करी पत्ता
  • धनिया पत्ता
  • नारियल पाउडर– 1 चम्मच
  • हींग– 1 चुटकी
  • चावल पाउडर – 3 चम्मच
  • नमक– (स्वाद अनुशार)
  • तेल (फ्राई करने के लिए)

बनाने की विधि : सबसे पहले चने डाल को धो कर कुकल में डाल ले और उसमे टमाटर और हल्दी को डाल दे |फिर उसमे डेढ़ ग्लास पानी डाल दे और उसे बंद कर दे | और उसे 5 सिटी लगने तक मध्यम पकाये | अब गैस पे कढ़ाई रखे और और उसमे तेल डाल दे और उसमे राई, हींग मिर्च और करि पत्ता डाल दे और उसे थोड़ी देर पकाये | फिर उसमे हरी मिर्च और प्याज डाल दे और थोड़ी देर तक भुने | फिर उसमे इमली पानी और गुड़ डाल दे और उसमे उबाल आने तक पकाये | तब तक कुकर खोले और डाल को अच्छे से मिला ले | और उसमे डाल को डाल दे | फिर उसमे अपने हिसाब से पानी डाल दे और हीर उसमे मिर्च पाउडर और साम्बर मसाला डाल दे |फिर उसमे नमक और एक चामच घी डाल दे और उसे थोड़ी देर पका ले |और हमारी साम्बर बन कर तैयार है और

अब हम बड़ा बनाएंगे सबसे पहले उरद डाल को छान कर पीस ले |. फिर उसे किसी बड़े कटोरे में निकाल ले और उसे 3-4 मिनट तक फेटे(मिलाये)| फिर उसमे हरी मिर्च, अदरक, करि पत्ता, धनिया पत्ता, नारियल पाउडर, हींग, चावल पाउडर और नमक डाल दे | फिर उसे अच्छे से मिला ले | अब उसे हाथ पे ले कर गोल लोई बना के और उसके बिच में अंगूठे से छेद कर दे | फिर उसे गरम ताल में डाल दे और उसे सुनहरा होने ता भुने | और हमारी वडा बनकर तैयार हो गयी है | वडा को निलककर पानी में डाल दे और उसे 1 मिनट तक फूलने दे | फिर उसे पानी से निकाल कर निचोड़ ले और उसे प्लेट में या कटोरे में निकाल दे | फिर उसके ऊपर साम्बर डाल दे | और उसे थोड़ा सा प्याज से गार्निश कर दे |और हमारी वडा साम्बर बनकर तैयार है | इसे गरम गरम सर्व करे |

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement