अगर आप भी सोते हैं पेट के बल तो हो सकती हैं ये 5 बड़ी समस्याएं

img

हेल्दी रहने के लिए डाइट और एक्सरसाइज के अलावा और भी बहुत कुछ जरुरी है। जी हाँ, और इस लिस्ट में पहले नंबर पर आता है सोना। जी दरअसल अच्छी नींद नहीं लेने से तनाव, चिड़चिड़ापन आदि महसूस होने लगता है। वहीं जब अच्छी नींद ली जाए तो हर कोई खुद को फ्रेश फील करता है। आप सभी को बता दें कि महिलाएं अक्सर नींद की समस्या से परेशान रहती हैं। ऐसे में जब नींद नहीं आती है, तो अलग अलग करवट के साथ सोने की भी कोशिश करती हैं। इस चक्कर में कई बार महिलाएं पेट के बल लेट जाती हैं, हालाँकि इसके कई नुकसान है जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं। वैसे यह समस्या पुरुषों में भी देखने के लिए मिलती है।

  • झुर्रियां और पिंपल्स की समस्या- अगर लंबे समय तक पेट के बल ही सोते हैं तो इससे चेहरे पर दबाव पड़ना शुरू हो जाता है और इसका नतीजा ये होता है कि चेहरे को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाने के कारण से महिला-पुरुष तेजी से झुर्रियां या पिंपल्स का शिकार होने लगते हैं। केवल यही नहीं बल्कि कुछ महिलाओं को लटकी त्वचा जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ता है।
  • गर्भावस्था के दौरान नुकसानदेह- पेट के बल लेटने का प्रेग्नेंसी पर भी असर होता है। जी दरअसल अगल गलती से भी महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान पेट के बल सोती हैं तो शिशु की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
  • स्तनों में दर्द की समस्या- अगर महिलाएं लगातार पेट के बल सोती हैं तो इससे उनके ब्रेस्ट में दर्द की समस्या हो सकती है। जी दरअसल पेट के बल सोने से ब्रेस्ट पर सीधा दबाव पड़ता है, और इसके कारण से धीरे धीरे दर्द की समस्या पैदा हो सकती है।
  • सिर में दर्द की समस्या- ऐसा माना जाता है कि अगर लगातार लंबे समय तक पेट के बल से सोते हैं तो इसका असर सिर पर भी होता है। जी हाँ और इससे सिर में दर्द की समस्या भी हो सकती है। जी दरअसल पेट के बल सोने से गर्दन सीधी नहीं हो पाती और वह मुड़ जाती है, और इस कारण से ब्लड की सप्लाई सिर के अंदर सही तरीके से नहीं हो पाती है और सिर दर्द की समस्या हो जाती है
  • पेट की समस्या- पेट के बल सोने से पेट की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। पेट के बल सोने से शरीर में खाना सही प्रकार से नहीं पच पाता, जिस कारण से पेट की समस्या हो जाती है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement