बनाएं ''कॉर्न चीज़ टोस्ट''

img

सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस: 4
  • कॉर्न के पिसे दाने: 1 कप
  • मलाई: 2 टेबल स्पून
  • बारीक कटी हरी मिर्च: 3
  • बारीक कटा प्याज: 1 टेबल स्पून 
  • बारीक कटा खीरा: 1 टेबल स्पून
  • कटा टमाटर: 1 टेबल स्पून
  • बारीक कटा हरा धनिया: 1 टी स्पून
  • नमक: स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पावडर: 1/4 टी स्पून
  • जीरा: 1/4 टी स्पून
  • चाट मसाला: 1/2 टी स्पून
  • बटर: 2 टेबल स्पून
  • चीज: 2 क्यूब्स

बनाने की विधि

  • ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें. 
  • भुट्टे के पिसे दानों के साथ, चीज और बटर को छोड़कर सभी सामग्री मिलाएं. 
  • ब्रेड के एक तरफ तैयार भुट्टे का मिश्रण चम्मच से फैलाएं. 
  • तवे पर आधा टी स्पून बटर लगाएं. 
  • जिस तरफ भुट्टे का मिश्रण लगाया है, उसे नीचे की ओर रखकर धीमी आंच पर 5 से 10 मिनट तक सेंकने के बाद पलटें और मिश्रण वाली साइड पर चीज लगाएं, इसे पिघलने दें.
  • अब ब्रेड के सुनहरा होने तक सेंकें. बीच-बीच में किनारों से बटर डालती जाएं. 
  • सभी ब्रेड स्लाइस ऐसे ही पकाएं. गर्मा-गर्म चीज टोस्ट को चाकू की मदद से बीच में से काट लें.

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement