हिंदी में सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनी 'केजीएफ चैप्टर-2'
कन्नड़ अभिनेता यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर-2' देश में हिंदी में सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गयी है। फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन से ही सिनेमाघरों पर कब्जा जमा लिया है। फिल्म केजीएफ चैप्टर-2 कमाई के मामले में आमिर खान की फिल्म दंगल को पीछे छोड़ दिया है और अभी तक देश में हिंदी में 390.90 करोड़ रुपए कमाई कर ली है। हिंदी में कमाई करने के मामले में केजीएफ चैप्टर-2 से आगे केवल ''बाहुबली 2'' ही है, जिसने हिंदी में 510 करोड़ रुपए की कमाई की थी। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी केजीएफ चैप्टर-2 ने वैश्विक स्तर पर कमाई के मामले में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, और यह सबसे अधिक कमाई करने वाली चौथी फिल्म का दर्जा हासिल कर चुकी है। फिल्म में कन्नड़ अभिनेता यश, बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त, अभिनेत्री रवीना टंडन, अभिनेत्री श्रीनीधि शेट्ठी और अन्य कलाकारों ने काम किया है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
