धाकड़ का नया गाना 'शी इज ऑन फायर' कल होगा रिलीज
अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' का नया गाना 'शी इज ऑन फायर' गुरुवार को रिलीज होगा। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें दर्शकों ने कंगना को स्पाई एजेंट के किरदार में काफी पसंद किया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर गाने का टीजर शेयर करते हुए कहा कि फिल्म का नया गाना 'शी इज ऑन फायर' पांच मई को आने वाला है। कंगना रनौत ने लिखा, ''आग इतनी भीषण और भयानक है कि उसे फायर ब्रिगेड भी नहीं बुझा सकते। 'शी इज ऑन फायर' गाना कल आएगा। इस टीजर में कंगना, अर्जुन रामपाल और बादशाह दिख रहे हैं, जिसे बादशाह ने गाया है। इस फिल्म को रजनीश राजी घई ने निर्देशित किया है, जिसमें कंगना एक स्पाई एजेंट का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
