धर्मेंद्र की बेटी संग नाचे गोविंदा, देखकर फ़िदा हुए लोग
हिंदी सिनेमा में फीमेल डांसिंग स्टार तो कई हैं, लेकिन एक्टर्स के मामले में एक ही नाम पहले आता है और वह है गोविंदा। गोविंदा का डांस कमाल का है और इस डांस को देख अच्छे-अच्छे लोगों के होश उड़ जाते हैं। गोविंदा अपने कातिल डांस मूव्स से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं और इस बार भी ऐसा ही हुआ है। जी दरअसल बेहतरीन एक्सप्रेशन और यूनीक डांस स्टाइल को लेकर गोविंदा लोगों के दिलों में बसे हैं और अब उनका नया वीडियो सामने आया है।
आप देख सकते हैं उनके इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए डांस वीडियो में उनके साथ ईशा देओल (Govinda & Esha Deol Dance Video) भी थिरक रही हैं। जी हाँ और दोनों ने व्हाइट एंड ब्लू का कॉम्बिनेशन कैरी करते हुए कैजुअल अवतार धारण कर रखा है। वहीँ बैकग्राउंड में गोविंदा का फेमस सॉन्ग 'मेरे प्यार का रस जरा चखना ओए मखना ओए मखना' सुना जा सकता है। फिलहाल दोनों को यूं एक साथ पहली बार डांस करता देख फैंस भी हैरान हैं और सभी दोनों की तारीफें कर रहे हैं। दोनों के मस्ती भरे अंदाज में डांसिंग मूव्स और शानदार एक्सप्रेशन (Govinda Dance Video) लोगों के दिलों को छू रहे है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम वर्ल्ड में काफी पसंद किया जा रहा है। जी हाँ और कुछ ही समय में इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जी हाँ और लाखो लोगों ने वीडियो को लाइक कर अपना प्यार जाहिर किया है। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स पर नजर डालें तो, लोगों ने गोविंदा को एक बार फिर अपने पुराने फॉर्म में देखकर प्यार लुटाया है। सभी गोविंदा को बेस्ट बता रहे हैं।
Similar Post
-
'सरके चुनर' विवाद पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था, ये इतना भद्दा है'
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही इन दिनों पैन इंडिया फिल्म 'केडी- द डे ...
-
फैंस के बीच छाया ‘चांद देख लेना’ का जादू
‘मातृभूमि’ गाने की जबरदस्त कामयाबी के बाद, जिसने सभी प्लेटफॉर ...
-
'धुरंधर 2' का नया गाना 'मैं और तू' रिलीज
आदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवे ...
