'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम बबीता आएंगी बीकानेर
पारस इवेन्टस के बैनर तले बीकानेर के रेलवे ग्राउण्ड में म्यूजिकल शाम ''तड़का'' का आयोजन सात मई को किया जाएगा जिसमें टेलीविजन एवं फिल्म जगत मशहूर हस्तियां अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन बुधवार को संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने किया। संभागीय आयुक्त ने संस्था को आयोजन को लेकर शुभकामनायें दी हैं। इवेंट के आयोजक अमित यादव एवं फायख चौहान ने बताया कि सात मई को शाम को होने वाले इसमें टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी फेम मुनमुन दत्ता विशेष मेहमान होंगी। इसके अलावा हरियाणवी कलाकार अजय हुड्डा, एक्टर एवं सिंगर विजय वर्मा, सिंगर कंचन नागर, एक्ट्रेस नीतू वर्मा बतौर गेस्ट शामिल होंगे। डीजे नाइट पार्टी में कलाकार लाइव डांस की प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। टिकट पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिये जा रहे हैं।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
