डायबिटीज है तो पीना शुरू कर दें बेलपत्र से तैयार काढ़ा

img

आप सभी जानते ही होंगे बेलपत्र का इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि बेल पत्र हमारी सेहत से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करने के भी काम आ सकता है? जी हाँ, आयुर्वेद में बेलपत्र का इस्‍तेमाल जड़ी बूटियों की तरह होता रहा है और यह आज से नहीं बल्कि बरसों से किया जाता रहा है। केवल यही नहीं बल्कि इसके काढ़े का इस्‍तेमाल बड़ी से बड़ी बीमारियों को दूर करने में किया जाता है। जी दरअसल बेलपत्र में कई औषधीय गुण मौजूद हैं, खासतौर पर डायबिटीज रोगियों के लिए तो बेलपत्र का काढ़ा बहुत ही फायदेमंद होता है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप बेलपत्र से किस तरह काढा़ बना सकते हैं और इसके सेवन से क्‍या-क्‍या फायदा मिलता है?

बेल पत्र से तैयार काढ़े के फायदे-

  • डायबिटीज- अगर आपको डायबिटीज की बीमारी है और आप ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं तो बेलपत्र का काढ़ा पी सकते हैं। जी हाँ और इसको बनाने के लिए पहले बेल के पत्तों को साफ करें और इसे पीस कर रस निकाल लें। अब इस रस को 1 कप पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें। उसके बाद छानकर इसका सेवन करें। वैसे आप चाहें तो इसमें शहद मिला सकते हैं।
  • सफेद दाग- आप नहीं जानते होंगे लेकिन बेल में सोरलिन नाम का तत्व पाया जाता है जो स्किन में धूप सहने की क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। जी हाँ और इसके अलावा इसमें कैरोटीन भी पाया जाता है जो सफेद दाग को हल्का करने में मदद करता है। आप सफ़ेद दाग को दूर करने के लिए दिन में एक बार काढ़ा पी सकते हैं।
  • एक्जिमा- अगर आप स्किन पर एक्जिमा से जूझ रहे हैं तो आप जीरा और बेलपत्र से तैयार काढ़े का सेवन करें। जी हाँ, और अगर आप चाहे तो इसकी चाय भी बना सकते हैं और इसका सेवन कर सकते हैं।
  • बालों की समस्या- बालों की कई समस्‍याओं को दूर करने के लिए बेलपत्र काफी फायदेमंद होता है और इसके लिए आप बेलपत्र के रस में थोड़ा सा कपूर मिलाएं और इसे तेल की तरह अपने बालों पर लगाएं।
  • ब्लड साफ़- अगर आपको शरीर पर बहुत अधिक घाव हो रहे हैं तो आप बेल का काढ़ा पिएं। जी हाँ, क्योंकि इसके सेवन से ब्लड साफ होगा और शरीर को डिटॉक्सीफाई करेगा। ऐसा होने से स्किन भी क्‍लीन और साफ दिखेगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement