मेट गाला में साड़ी पहनकर पहुंची नताशा पूनावाला, अंदाज रहा अलग
भारतीय सोशलाइट और बिजनेसवुमेन नताशा पूनावाला ने मेट गाला 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। जी दरअसल नताशा पूनावाला रेड कार्पेट पर बिजली की तरह चमकीं और इस दौरान सभी का ध्यान उन्ही पर रहा। इस समय सोशल मीडिया पर नताशा की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं। आप सभी को बता दें कि Met Gala 2022 में नताशा ने 'Gilded Glamour' थीम ली और भारतीय अंदाज के साथ इसे कैरी किया। जी दरअसल उन्होंने साड़ी और भारतीय जूलरी के साथ गजब का कॉम्बिनेशन बिठाया और इसे जिसने देखा सभी के होश उड़ गए। जी दरअसल भारतीय दिग्गज डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने इस इवेंट के लिए नताशा पूनावाला की साड़ी और जूलरी डिजाइन की थीं।
वहीं अगर हम बस्टियर टॉप की बात करें तो इसे Schiaparelli से डिजाइन करवाया गया। आप देख सकते हैं देसी ग्लैमर और अमेरिकन इंस्पिरेशन वाली इस आउटफिट ने नताशा को मेट गाला नाइट की बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्रिटीज की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया है। आप देख सकते हैं नताशा के गोल्डन लुक की तस्वीरें सब्यसाची मुखर्जी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से भी पोस्ट की गई हैं। सब्यसाची के मुताबिक मेट गाला के लिए नताशा पूनावाला का विजन था एक ऐसा ड्रेस कोड जिसमें भारतीय चमक के साथ-साथ मल्टी कल्चर नजर आए और एक अलग ही प्रभुत्व कायम करे। जी दरअसल सब्यसाची ने ठीक ऐसा ही आउटफिड उन्हें डिलीवर किया और फैंस भी इन तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं।
आप सभी को बता दें कि नताशा ने अपने आउटफिट में गोल्ड हैंडक्राफ्टेड टुले साड़ी के साथ-साथ स्वीपिंग ट्रेल रखा। जी हाँ और इसमें रेशमी चमकदार कढ़ाई और सुनहरे धागों का इस्तेमाल किया गया। आप सभी को यह भी बता दें कि इससे पहले भी भारतीय अदाकाराएं मेट गाला में फैशन का जलवा दिखा चुकी हैं। हालाँकि प्रियंका चोपड़ा का लुक पिछले कई सालों से हर साल मेट गाला में सभी का अटेंशन लेता रहा है।
Similar Post
-
59 वर्ष की हुईं माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित आज 58 वर्ष की हो गई। मा ...
-
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर रिलीज
अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का शुक्रवार को ...
-
कांस-2026 में आलिया का तीसरे लुक में धमाल, आइवरी साड़ी पहनी
दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12 ...
