आथिया शेट्टी ने शुरू कर दी शादी की तैयारियां!
आथिया शेट्टी और के एल राहुल के चर्चे इन दिनों बहुत अधिक हो रहे हैं और इसकी वजह है उनकी शादी। जी दरअसल यह दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और दोनों को हर किसी के द्वारा पसदं किया जा रहा है। पहले तो दोनों अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा बात नहीं करते थे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे पर प्यार बरसाने का कोई भी मौका अपने हाथ से नहीं जाने देते हैं। बीते कुछ दिनों से दोनों की शादी की खबरें भी खूब वायरल हो रही हैं हालाँकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने लिए नया घर भी खोज लिया है। दोनों इसी साल शादी कर सकते हैं।
इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों दिसंबर में शादी कर सकते हैं। दूसरी तरफ आथिया के पिता सुनील शेट्टी अपनी बेटी को लेकर काफी इमोशनल हैं। सामने आने वाली एक रिपोर्ट के मुताबिक आथिया के पिता सुनील शेट्टी अपनी बेटी की शादी को लेकर काफी इमोशनल हैं। जी दरअसल यह शेट्टी परिवार की पहली शादी है और काफी समय बाद शेट्टी परिवार में शादी होनी है तो वह चाहते हैं कि सब परफेक्ट हो। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि एक्टर ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं और उन्होंने बेस्ट होटल, केटरर और डिजाइनर बुक कर दिए हैं।
एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट को माने तो इस कपल की वेडिंग काफी ग्रैंड होगी और हो सकता है कि शादी जुहु के फाइव स्टार होटल में होने वाली है। इसके अलावा इंडस्ट्री के सभी लोगों को इन्वाइट किया जाएगा और क्रिकेटर्स को भी शादी का न्यौता मिलेगा। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि काफी समय से बॉलीवुड में कोई ग्रैंड शादी नहीं हुई तो इसलिए सुनील शेट्टी चाहते हैं कि सभी उनकी बेटी की शादी को एंजॉय करें।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
