बनाएं "मसालेदार भिंडी"
सामग्री
- तेल- 1 1/2 टेबलस्पून,भिंडी- 400 ग्राम,तेल- 2 टेबलस्पून,जीरे के बीज- 1 टीस्पून,प्याज- 230 ग्राम,अदरक-लहसुन,का पेस्ट- 2 टीस्पून,टमाटर- 400 ग्राम,नमक- 1 टीस्पून,हल्दी- 1 टीस्पून,धनिया पाउडर- 2 टेबलस्पून
- लाल मिर्च- 1 1/2 टेबलस्पून,गर्म मसाला- 2 टीस्पून,पानी- 2 टेबलस्पून,सूखी मेथी की पत्तियां- 1 टीस्पून
विधि
- मसालेदार भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में डेढ़ चम्मच तेल डालकर गर्म करें. अब इसमें 400 ग्राम भिंडी डालकर 5 से 7 मिनट तक फ्राई करें.
- अब एक दूसरे पैन में तेल डालकर गर्म करें. अब इसमें एक चम्मच जीरा डालें. अब इसमें 230 ग्राम प्याज डालकर फ्राई करें. अब इसमें दो चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
- अब इसमें 400 ग्राम टमाटर डालकर मुलायम होने तक पकाएं. अब इसमें 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच हल्दी डालकर मिलाएं.
- अब इसमें 2 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 चम्मच गरम मसाला, 2 चम्मच पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- अब इसमें फ्राई की हुई भिंडी डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इसके ऊपर थोड़ी सी कसूरी मेथी डालें.
- लीजिए आपकी मसालेदार भिंडी तैयार है. इसे गरमा गरम चपाती के साथ सर्व करें.
