हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना ने यूक्रेन का किया दौरा
हॉलीवुड अभिनेत्री और संयुक्त राष्ट्र की मानवतावादी एंजेलिना जोली ने यूक्रेन में रूसी कार्रवाई के बीच देश के पश्चिमी शहर लवीव में एक बोर्डिंग स्कूल और चिकित्सा संस्थान का दौरा किया। अभिनेत्री एंजेलिना शनिवार को बोर्डिंग स्कूल पहुंचीं, जो इनदिनों विस्थापित लोगों, मानवीय सहायता और हथियारों के लिए एक केंद्र बन गया है। सीएनएन ने लवीव के क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख मैक्सिम कोज़ित्स्की के हवाले से कहा, ;उन्होंने बच्चों से कहा कि वह दुबारा वापस आएंगी। उन्होंने एक चिकित्सा संस्थान में रूसी सैनिकों के हमले में घायल कुछ बच्चों से मुलाकात की।
इस दौरान वह उन बच्चों की बात सुनकर काफी प्रभावित हुई। एक बच्ची ने अभिनेत्री को अपने सपने के बारे में बताया। अभिनेत्री एवं संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत एंजेलिना ने लवीव रेलवे स्टेशन पर चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करने के लिए स्वयंसेवकों को धन्यवाद दिया। कोज़ित्स्की ने बताया, अभिनेत्री ने उन लोगों से भी बात की, जो युद्ध क्षेत्र से सफलतापूर्वक बाहर निकले थे। अभिनेत्री का यह दौरा सबको चौंकाने वाला था। यूएनएचसीआर के ग्लोबल कम्युनिकेशंस के प्रमुख जोंग-आह गेदिनी-विलियम्स ने शनिवार को कहा, एंजेलीना जोली व्यक्तिगत तौर पर इस क्षेत्र की यात्रा कर रही हैं, जिसमें यूएनएचसीआर की कोई भागीदारी नहीं है।
Similar Post
-
'सरके चुनर' विवाद पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था, ये इतना भद्दा है'
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही इन दिनों पैन इंडिया फिल्म 'केडी- द डे ...
-
फैंस के बीच छाया ‘चांद देख लेना’ का जादू
‘मातृभूमि’ गाने की जबरदस्त कामयाबी के बाद, जिसने सभी प्लेटफॉर ...
-
'धुरंधर 2' का नया गाना 'मैं और तू' रिलीज
आदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवे ...
