75वें कांन्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी बनीं दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 75वें कांन्स फेस्टिवल की जूरी बन गई है। दीपिका पादुकोण को 75वें कांन्स फेस्टिवल में जूरी बनने का मौका मिला है। इस लिस्ट में शामिल होने वाली दीपिका एकमात्र भारतीय अभिनेत्री बन गई है। इस फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की आठ सदस्यीय जूरी के हिस्से के रूप में घोषित किया गया है। जूरी की अध्यक्षता फ्रांसीसी अभिनेता विंसेंट लिंडन करेंगे।जूरी में दीपिका के साथ शामिल होने वाले अन्य नामों में ईरानी फिल्म निर्माता असघर फरहादी, स्वीडिश अभिनेत्री नूमी रैपेस, अभिनेत्री पटकथा लेखक निर्माता रेबेका हॉल, इटालियन अभिनेत्री जैस्मीन ट्रिंका, फ्रेंच निर्देशक लादो ली, अमेरिकी निर्देशक जेफ निकोल्स और नॉर्वे से निर्देशक जोआचिम ट्रायर शामिल हैं। यह फिल्म फेस्टिबल 17 मई से 28 मई तक चलेगा।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
