बनाएं "पंजाबी तड़का मैगी"

img

सामग्री-

  • मैगी – 2 पैकेट
  • टमाटर (कटा) – 1/4 कप
  • शिमला मिर्च (कटी) – 1/4 कप
  • हरी मटर – 1/4 कप
  • प्याज (कटा) – 1/4 कप
  • गाजर (कटा) – 1/4 कप
  • गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
  • कश्मीरी मिर्च – 1 टी स्पून
  • बटर – 1 टी स्पून
  • सूखी लाल मिर्च – 2-3
  • लहसुन (कटा) – 1 टी स्पून
  • तेल – 1 टेबल स्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – 2 कप

विधि- 

पंजाबी तड़का मैगी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें तेल गरम करें। इस दौरान जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तो उसमें टमाटर, शिमला मिर्च, प्याज, गाजर और मटर के दानें डालें। इन सभी को हल्का गर्म होने तक पकाएं। उसके बाद इसमें मैगी मसाला, गरम मसाला और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिला दें। अब जब यह मसाला अच्छी तरह से पक जाए तो इसमें 2 कप पानी डाल दें। अब मसाला और पानी को लगभग एक मिनट तक उबालें और फिर इसमें मैगी नूडल्स डाल दें। इसके बाद कड़ाही को कुछ देर के लिए ढंक दें। वहीं मैगी जब लगभग पक चुकी हो तो एक और कड़ाही लें और उसमें मक्खन डाल दें। अब मक्खन के गर्म होने के बाद उसमें लहसुन और सूखी लाल मिर्च को डाल दें। इस दौरान जब यह चटकने लगे तो इसमें कश्मीरी मिर्च पाउडर को डालकर सभी को अच्छी तरह से मिलाने के बाद गैस की आंच से हटा दें। अब तक तो मैगी अच्छी तरह से पक चुकी होगी। उसे आंच से उतारकर उसमें तैयार किया हुआ तड़का मिला दें। उसके बाद सभी को मिलाकर गर्मागर्म सर्व करें।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement