रखे होठो का ख्याल, यूज़ करे घर पर बना लिपग्लॉस

img

आज के टाइम में लड़कियों के लिए उनके ब्यूटी से जयादा उनके लिए कुछ भी नहीं है ,जिनमे से उनका सबसे ज्यादा ध्यान जाता है उनके होंठ पर और हो भी क्यों ना। इसके लिए आजकल लिपग्लॉस का चलन चल रहा है | इससे न केवल होंठ खूबसूरत दिखते हैं बल्कि धूल-मिट्टी से आपका बचाव करते हैं। बाजारों में मिलने वाले लिप ग्लॉस कैमिकल्स की मदद से तैयार किए जाते हैं जिनके ज्यादा इस्तेमाल से एक दिन आपके होंठ काले पड़ने लगते हैं। ऐसे में जरुरी है घर पर बने लिप ग्लॉस का इस्तेमाल किया जाए। घर पर बनने वाले लिप ग्लॉस पूरी तरह से नेचुरल होते हैं, जिनका आपके होठों पर किसी तरह का कोई बुरा असर नहीं होता।

होंठ खराब होने के अन्य कारण
कई लोगों के होंठ बहुत ज्यादा सूखते हैं। ऐसे में समय-समय पर वे होठों को जीभ लगाते रहते हैं। ऐसा करने से होंठ फटने के चांसिस बड़ जाते हैं। अगर आपके होंठ भी ज्यादा सूखते हैं तो ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और साथ ही कोशिश करें नेचुरल लिप ग्लॉसव बाम का इस्तेमाल करें। घर पर लिप ग्लॉस बनाना बहुत आसान काम है।

घर पर लिप ग्लॉस बनाने के लिए आपको चाहिए होगा-

  • ऑयल
  • पैट्रोलियम जैल
  • मिंट ऑयल
  • लैवेंडर ऑयल 
  • शहद 
  • फूड कलर
  • नारियल का तेल

इस तरह बनाएं लिप ग्लॉस- 

  • सबसे पहले एक बर्तन लें उसमें वैक्स और पिपरमिंट ऑयल को गर्म करें। उसके बाद जब वैक्स पूरी तरह पिघल जाए तो गैस बंद कर दें। ध्यान रखें कि वैक्स को लगातार चलाते रहें। 
  • इसके बाद गर्म वैक्स में फूड कलर मिला दें। गर्म वैक्स में ऑयल और फूड कलर मिलाने से लिप ग्लॉस का रंग उभर कर आएगा। इसी के साथ शहद और वेनिला फ्लेवर भी डाल दें। शहद लिप ग्लॉस को चमकदार और खुशबूदार बनाने में मदद करता है।
  • इस मिश्रण को एक बार अच्छी तरह हिलाने के बाद किसी डिब्बी में डालकर फ्रिज में 20 मिनट से 1 घंटे तक सैट होने के लिए रख दें।

नेचुरल लिप ग्लॉस लगाने के फायदे-

  • इस नेचुरल लिप ग्लॉस को लगाकर धूप में निकलने से सूरज की हानिकारक किरणों से आपके होंठ बचे रहेंगे। जिससे कि आपके होंठ कभी भी काले नहीं पड़ेगें। आप चाहें तो इसमें विटामिन- E  कैप्सूल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

लिप ग्लॉस लगाने का बेस्ट तरीका-

  • घर पर बने इस ग्लॉस को हाथ से न लगाएं। हाथ चाहें जितने भी साफ हो फिर भी कुछ बैक्टीरिया और वायरस मौजूद होते ही हैं। अगर आप हाथ से लिप बॉम लगाएंगी तो वही बैक्टीरिया आपके होठों पर भी लग जाएगा। ऐसे में मार्किट से आपको लिप ग्लॉस लगाने वाला ब्रश आसानी से मिल जाएगा। उसी की मदद से आप लिप ग्लॉस लगाएं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement