30 मई को है शनि जयंती, जानिए शुभ मुहूर्त
हिंदू शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। जी दरअसल ऐसी मान्यता है कि शनिदेव हर इंसान को उसके कर्मों का फल जरूर देते हैं। इसके अलावा ऐसा भी कहा जाता है कि शनि देव अच्छे कर्मों के लिए अच्छे फल देते हैं। जी दरअसल जो व्यक्ति बुरे काम करता है उसे अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है। वहीं जो अच्छे कार्य करता है उससे शनिदेव प्रसन्न रहते हैं। वहीं ऐसा भी कहा जाता है कि जो व्यक्ति अच्छे काम करता है, उस पर शनि देव की विशेष कृपा हमेशा बरसती रहती है।
वहीं धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनि जयंती के दिन विधि-विधान से पूजा करने से शनि देव की कृपा पाई जा सकती है। आपको बता दें कि ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। तो हम आपको बताते हैं साल 2022 की शनि जयंती की तिथि और शुभ मुहूर्त। इस बार शनि जयंती 30 मई, 2022 को मनाई जाएगी। जी हाँ और इस दिन सच्चे मन पूरी श्रद्धा से शनि देव की पूजा करने से शनि के कुप्रभावों को कम किया जा सकता है।
आप सभी को बता दें कि इस दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो, पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। ऐसे में इस साल शनि जयंती 30 मई 2022 को मनाई जाएगी, जबकि अमावस्या तिथि की शुरुआत 29 मई की दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी। इसी के साथ अमावस्या तिथि का समापन 30 मई की शाम 4 बजकर 59 मिनट (Shani Jayanti 2022 shubh muhurat) पर होगा।
Similar Post
-
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण स्थगित की गई माता वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू
जम्मू, रविवार, 22 मार्च 2026। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त् ...
-
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास में आने वाले नवरात्र को अत्यंत पवि ...
-
संकष्टी चतुर्थी : विघ्न विनाशन को प्रसन्न करने का अद्भुत दिन, ऐसे करें पूजन
सनातन धर्म में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ या सं ...
