शहीद शंकर प्रसाद पटेल पंचतत्व में विलीन
सतना, रविवार, 24 अप्रैल 2022। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान शंकर प्रसाद पटेल की अंत्येष्टि आज मध्यप्रदेश के सतना जिले स्थित गृहगांव नौगवां में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ की गयी। शहीद जवान को मुखाग्नि उनके पुत्र संजय ने दी। उनके परिवार में पत्नी श्रीमती लक्ष्मी पटेल और दो पुत्र संजय तथा सुरेंद्र हैं। अंतिम यात्रा में राज्य सरकार के मंत्री रामखेलावन पटेल, सांसद गणेश सिंह, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, सैन्य अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी शामिल हुए। सीआईएसएफ के जवान शंकर प्रसाद पटेल दो दिन पहले जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में शहीद हो गए थे। उनकी पार्थिवदेह कल देर शाम विशेष विमान से जबलपुर लायी गयी। इसके बाद इसे सड़क मार्ग से देर रात मैहर थाना क्षेत्र स्थित गृहगांव नौगवां लाया गया। गांव में आज हजारों लोगों की भीड़ के बीच देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीर शहीद शंकर प्रसाद पटेल को नम आंखों से अंतिम विदायी दी गयी। इस दौरान सैन्य सम्मान के स्वरूप उन्हें विशेष रूप से सलामी भी दी गयी।
Similar Post
-
जम्मू-कश्मीर सरकार ने ईद-उल-अजहा के तीसरे दिन अवकाश को मंजूरी दी
श्रीनगर, सोमवार, 25 मई 2026। जम्मू-कश्मीर सरकार ने सोमवार को कें ...
-
केरल: मंत्रिमंडल ने राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 25 मई 2026। केरल सरकार के मंत्रिमंडल की स ...
-
जम्मू-कश्मीर : संदिग्ध आतंकियों की तलाश में 'ऑपरेशन शेरूवाली' तीसरे दिन भी जारी
जम्मू, सोमवार, 25 मई 2026। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के घने जंग ...
