10 जून को रिलीज होगी नुसरत भरूचा की 'जनहित में जारी'
बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा की फिल्म 'जनहित में जारी' 10 जून को रिलीज होगी। नुसरत भरूचा ने अपनी आने वाली फिल्म 'जनहित में जारी' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। नुसरत ने इस फिल्म का मजेदार मोशन पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट की जानकारी दी है। 'जनहित में जारी' का पोस्टर को शेयर करते हुए नुसरत भरूचा ने कैप्शन में लिखा, ''अब तक आपने देखी है बड़ी बड़ी फिल्में। पर अब बारी है इस वूमनिया की, जो लेकर आ रही है एक बड़ा आइडिया। ये सूचना है जनहित में जारी है, 10 जून को सिनेमाघरों में मिलने की है तैयारी। गौरतलब है कि फिल्म 'जनहित में जारी' का निर्देशन जय बंटू सिंह कर रहे हैं। जबकि फिल्म की कहानी को राज शांडिल्य ने लिखा है। इस फिल्म में नुसरत भरूचा के साथ पावेल गुलाटी मुख्य भूमिका में है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
