बनाएं "काजू जलेबी"
सामग्री
- काजू- 400 ग्राम
- दूध- 35 मिलीलीटर
- चीनी- 300 ग्राम
- केसर- 1/4 टेबल स्पून
- देसी घी- अंदाजानुसार
- दालचीनी पाउडर- 1/4 टेबल स्पून
- पिस्ता- गार्निशिंग के लिए
- चांदी वर्क- सजाने के लिए
- पानी- अंदाजानुसार
बनाने की विधि:
- काजू जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर में काजू को डालें और पीसकर उसका फाइन पाउडर बना लें।
- अब एक बर्तन में छननी रखकर काजू के इस पाउडर को अच्छी तरह छान लें, जब तक इसका एक सॉफ्ट पाउडर ना निकल आए।
- अब एक कटोरी में दूध लें और उसमें केसर डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- अब गैस पर मध्यम आंच पर एक पैन चढ़ाए और उसमें पानी डालें, फिर इसमें चीनी डालें और इसे तब तक उसे पकाएं जब तक चीनी अच्छे से घुल ना जाए।
- इसके बाद इसमें पीसा हुआ काजू का पाउडर डालें और इसे कम से कम दस मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- फिर इसमें देसी घी और इलायची पाउडर डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब मिक्सचर को तब तक पकाएं जब तक ये गाढ़ा ना हो जाए। गाढ़ा होने के बाद इसे पांच मिनट के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- पांच मिनट के बाद इस मिक्सचर को साफ चॉपिंग बोर्ड पर डालें और इसे अच्छे से स्प्रेड करें।
- इसे स्प्रेड करने के बाद इस मिक्सचर को लंबे-लंबे आकार में काट लें।
- काटने के बाद इस मिक्सचर को रोल करते हुए एक चकली तैयार कर लें।
- आपकी शानदान काजू जलेबी बनकर तैयार है।
