'I AM SORRY....', पोस्ट शेयर कर अक्षय कुमार ने फैंस से मांगी माफ़ी, बोले- 'अब नहीं करूँगा...'
बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार को आपने विमल इलायची के एड में देखा ही होगा। इस विज्ञापन में अक्षय कुमार बादशाह शाहरुख खान तथा अजय देवगन संग दिखाई दिए। शाहरुख और अजय देवगन का तो कुछ नहीं बिगड़ा मगर अक्षय कुमार ये एड करने पर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुए। लोगों की आलोचनाओं से घिरने के पश्चात् अब अक्षय कुमार ने बड़ी घोषणा की है।
अपने प्रशंसकों से माफी मांगते हुए अक्षय कुमार ने इस विज्ञापन से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। उन्होंने घोषणा की कि वे अब तंबाकू ब्रांड (विमल) के ब्रांड एंबेसडर नहीं रहेंगे। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने इस फैसले के बारे में बताया है। अक्षय कुमार ने इंस्टा पोस्ट में लिखा- मुझे माफ कर दें। मैं आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं मेरे सभी प्रशंसक और शुभचिंतकों से। बीते कुछ दिनों में आई आपकी प्रतिक्रिया ने मुझे बहुत अधिक प्रभावित किया है। मैंने कभी तंबाकू को एंडोर्स नहीं किया है ना ही कभी करूंगा। विमल इलायची के साथ मेरे एसोसिशन को लेकर सामने आई आपकी भावनाओं का मैं सम्मान करता हूं। इसलिए मैं पूरी विनम्रता के साथ इससे पीछे हटता हूं।
आगे उन्होंने लिखा- ''मैंने फैसला किया है कि मैं विज्ञापन के लिए मिली फीस को अच्छे कार्य के लिए काम में लाऊंगा। ब्रांड चाहे तो इस एड को ऑनएयर करना जारी रख सकता है जब तक कि इसके कॉन्ट्रैक्ट की लीगल अवधि पूरी नहीं हो जाती। किन्तु मैं वादा करता हूं भविष्य में पूरी समझदारी के साथ विकल्पों को चुनूंगा। बदले में मैं हमेशा आपके प्यार तथा दुआओं को मांगता रहूंगा।'' बता दे कि कुछ दिनों पूर्व ही अक्षय कुमार का ये एड लॉन्च हुआ है। जिसमें शाहरुख खान तथा अजय देवगन ने अक्षय कुमार का 'विमल यूनिवर्स' में स्वागत किया। बॉलीवुड के तीनों बड़े सितारें (शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार) पहली बार किसी एड में सामने आए थे।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
