सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर वेब सीरीज बनायेंगे रोहित शेट्टी
बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक रोहित शेट्टी अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज पुलिस पर आधारित होने वाली है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुख्य भूमिका है। रोहित शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पहली वेब सीरीज का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिख रहे हैं। पोस्टर में सिद्धार्थ का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। तस्वीर में पीठ दिख रही हैं, जिसमें वह अपने दोनों हाथ बांधे हुए खड़े हैं और उन्हें काला चश्मा भी पहना हुआ है। उनके सामने पुलिस की काफी सारी गाड़ियां भी मौजूद हैं। इस पोस्टर के साथ रोहित शेट्टी ने कैप्शन में यह बताया कि 20 अप्रैल को वह कुछ बड़ा एलान करने वाले हैं। कैप्शन में लिखा है, 'एक्शन कल सुबह 11 बजे से शुरू होगा।'रोहित शेट्टी की यह एक्शन पैड वेब सीरीज अमेजन प्राइव वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस वेब सीरीज का निर्देशन सुशवंत प्रकाश करेंगे ।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
