शिल्पा शेट्टी ने शुरू किया वीएफएक्स स्टूडियो
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने वीएफएक्स स्टूडियो शुरू किया है। शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में अब एक नया बिजनेस शुरू किया है। शिल्पा ने वीएफएक्स स्टूडियो एसवीएस स्टूडियो शुरू किया है, जिसके तहत बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों को तकनीकी रूप से उन्नत बनाया जाएगा।वीएफएक्स स्टूडियो के लिए शिल्पा ने संदीप माने के साथ हाथ मिलाया है, जो एसवीएस स्टूडियो के प्रबंध निदेशक होंगे। शिल्पा शेट्टी का यह ऑफिस मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित है। शिल्पा शेट्टी ने कहा, ''वीएफएक्स इंडस्ट्री में शुरुआत करके वह उत्साहित हैं। फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा होने की वजह से मुझे अच्छे से वीएफएक्स की समझ है, जो किसी फिल्म को बना सकता है या बिगाड़ सकता है। हमारा फोकस भारत और दुनियाभर के प्रोडक्शन हाउसेज के लिए बेहतरीन वीएफएक्स बनाना है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
