इन घरेलू नुस्खों से दूर करें नाखूनों का पीलापन

img

अगर आपके नाखूनों में पीलापन  है तो इसके कई कारण हो सकते है। जी दरअसल कई बार ये फंगल इंफेक्शन की वजह से होता है, तो कभी थायरॉयड, फेफड़े की बीमारी, डायबिटीज या सोरायसिस के कारण हो सकता है। हालाँकि अगर आप इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू तरीके आजमाकर अपने नाखूनों की रंगत वापस ला सकते हैं। आज हम आपको उन्ही घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं। 

  • नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट्स होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से आपकी ये समस्या कम हो सकती है। इसके लिए आपको एक बाउल में हल्के गर्म पानी में एक नींबू निचोड़ना है और उसमें लेमन एसेंशियल ऑयल कुछ बूंदें डालनी हैं। अब करीब 15 मिनट तक हाथों को इस पानी में डालकर रखें। इसके बाद टूथब्रश से नाखूनों को रगड़कर साफ करें। वहीं इसके बाद गुनगुने पानी से हाथ धोकर मॉइश्चराइजर लगा लेना है। 
  • आप केवल टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर नाखूनों को साफ़ कर सकते हैं। इसके लिए आप नाखूनों पर इन्हे लगाकर टूथब्रश से नाखूनों को रगड़ें, ऐसे में यह आपके दांतों की तरह नाखूनों को भी चमका देगा।
  • व्हाइट विनेगर भी नाखूनों में चमक लाने का काम करता है। जी हाँ और इसके लिए आपको विनेगर को गुनगुने पानी में मिक्स करना है और इसके बाद अपने हाथों को इस पानी में करीब 10 मिनट तक डुबोकर रखें। यहीं कुछ समय बाद हाथों को गुनगुने पानी से ही धोएं और मॉइश्चराइज कर लें।
  • आप बादाम और जैतून के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर, हर रोज रात को सोते समय नाखूनों पर इन्हे लगाकर मसाज कर सकते हैं। यह आपके नाखूनों को पोषण देगा और मजबूत बनाएगा।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement