प्रियंका को आई नानी की याद, पोस्ट शेयर कर कही ये खास बात

img

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो चुकी है। चाहे उनकी मूवी हों, गाने हों, शो या महत्वपूर्ण मामलों पर राय, अभिनेत्री हमेशा अपने फैंस का दिल जीतने में सफल हो ही जाती है। उनके जीवन में कई मजबूत महिलाएं हैं, जिनका अभिनेत्री के व्यक्तित्व को निखारने में बहुत  योगदान रहा है। इन सबके बीच प्रियंका की नानी ने उनकी परवरिश में बड़ी भूमिका अदा की है, जिसका आज एक्ट्रेस ने खास पोस्ट लिख आभार व्यक्त कर दिया है।

दरअसल, आज प्रियंका चोपड़ा की नानी का जन्मदिन है। तो इस मौके पर उन्होंने उनके लिए एक खास पोस्ट लिखा और उनके साथ अपने बचपन की फोटोज साझा की है।अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा-हम सभी मेरी नानी का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने मुझे पालने में मदद की, जबकि मेरी मां और पापा ने पढ़ाई और मेडिकल करियर के बीच बैलेंस बनाया। वह सच में मेरी परवरिश का बड़ा हिस्सा थीं। मैं खुद को लक्की मानती हूं कि मेरी जिंदगी में इतने मजबूत मातृ आंकड़े थे। आप सब के लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। हमेशा आपकी याद आती है नानी। @chickyp85 हमेशा की तरह सबसे प्यारी लग रही है! PS- पहली तस्वीर में मैं इतनी शैतानी क्यों लग रही हूं? तुम्हारे विचार? 

फोटोज में आप भी देख सकते है कि इस दौरान प्रियंका चोपड़ा पर्पल शेड टॉप और रेड स्कर्ट पहने बहुत क्यूट लग रही हैं और उनकी मां मधू अभिनेत्री के गले में हाथ रख पोज देती हुई दिखाई दे रही है।  इस दौरान उनकी नानी साड़ी पहने दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा है और फैंस कमेंट कर इस पर खूब प्रतिक्रिया देने लगे है। वर्कफ़्रंट के बारें में बात की जाए प्रियंका जल्द ही मूवी टेक्स्ट फॉर यू में दिखाई दे रही है। जिसके साथ साथ वह एंडिंग थिंग्स में भी दिखाई देंगी। हाल ही में उन्होंने अमेज़न टीवी सीरीज़ सिटाडेल की शूटिंग पूरी की है। 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement