रिलीज हुआ फिल्म ब्रह्मास्त्र का रोमांटिक पोस्टर

img

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। जी हाँ और अब इन खबरों के बीच दोनों की बहुप्रतिक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र का नया पोस्ट रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं फिल्म के इस धमाकेदार पोस्टर को डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जी हाँ और ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर में शिवा के किरदार में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे में डूबे नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ पोस्टर के बैकग्राउंड में देखा जा सकता है कि कुछ खगोलीय घटना हो रही है।

इस पोस्टर को शेयर के साथ फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने बताया कि 'प्यार रोशनी है।' पहला पार्ट: शिवा। ब्रह्मास्त्र का पहला चैप्टर का नाम। लेकिन, लंबे वक्त तक फिल्म का नाम पार्ट वन लव होने वाला था। क्योंकि ब्रह्मास्त्र के मूल में प्यार की ऊर्जा है। प्यार जो आग की तरह फैलता है, मूवी से परे जीवन में आता है।' वहीं आज ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर शेयर पर अयान मुखर्जी ने रणबीर-आलिया की शादी पर एक हिंट दिया। जी दरअसल अयान मुखर्जी ने लिखा, 'ये है हमारा लव पोस्टर! हमें ये वक्त सही लगा। इसके अलावा आजकल हवा में कुछ ज्यादा ही है। शिवा और ईशा, रणबीर और आलिया। प्यार: सबसे बड़ा अस्त्र।'

आप सभी को बता दें कि इस समय रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है और इसी बीच फिल्म ब्रह्मास्त्र का नया पोस्टर आने से फैंस ख़ुशी से झूम उठे हैं। आपको बता दें कि ब्रह्मास्त्र' के मेकर्स ने बताया था कि यह देश में बनी सबसे महंगी फिल्म होगी! 300 करोड़ के बजट पर उन्होंने संकेत किया कि बजट इससे अधिक भी हो सकता है। इस फ‍िल्‍म में रणबीर कपूर स्पेशल पॉवर वाले कैरेक्टर का रोल निभाएंगे और 9 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र सबसे पहले दिसंबर 2020 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण ऐसा हो ना सका।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement