सिसोदिया का दावा, हिमाचल में जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग को CM बनाना चाहती है भाजपा
नई दिल्ली, गुरुवार, 07 अप्रैल 2022। इस साल हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपनी ताकत लगानी शुरू कर दी है। पंजाब में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में रणनीति के तहत चुनावी तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंचे थे जहां उन्होंने रोड शो किया। वहीं, आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हिमाचल प्रदेश को लेकर बड़ा दावा किया है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा चेहरे बदल लेगी लेकि साढ़े साल जो जनता की उम्मीदों को तोड़ा गया है अब जनता भाजपा को याद नहीं करने वाली है। जनता अब केजरीवाल जी को मौका देना चाहती है।
सिसोदिया ने दावा किया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। भाजपा को उनकी नाकामी याद आ गई है और उन्हें पता चल गया है कि CM जयराम ने जनता लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी जिस दिन हिमाचल प्रदेश गए और उन्हें बहुत अच्छा रिस्पांस मिला। भाजपा इतनी घबरा गई है कि वह वहां अपना सीएम बदलने जा रही है। आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से आग्रह किया कि यदिवे राज्य से भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहते हैं तो आने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) को चुनें। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, हम जानते हैं कि अच्छे स्कूल, उत्कृष्ट अस्पताल कैसे बनाएं जाते हैं तथा निर्बाध पानी और बिजली की आपूर्ति कैसे सुनिश्चित की जाती है। केजरीवाल ने दिल्ली से भ्रष्टाचार का सफाया करने का दावा करते हुए कहा कि अब भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पंजाब में 20 दिनों के भीतर भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है। अपने संबोधन से पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने यहां न्यू विक्टोरिया ब्रिज से एक रोड शो भी निकाला। इससे पहले भगवंत मान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ऐसा लग रहा है जैसे कि मैं संगरूर में हूं मंडी में नहीं।
Similar Post
-
अक्षय तृतीया पर मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
मथुरा (उप्र), सोमवार, 20 अप्रैल 2026। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंद ...
-
भारत, दक्षिण कोरिया का आर्थिक समझौते पर बातचीत शुरू करने का फैसला
नई दिल्ली, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। भारत और दक्षिण कोरिया ने वैश् ...
-
जदयू विधायक दल के नेता का चयन करने की जिम्मेदारी नीतीश कुमार को सौंपी गई
पटना, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। जनता दल यूनाइटेड (जदयू ) विधायक दल क ...
