बनाएं "मेथी पनीर"

img

सामग्री: 

  • पनीर – 250 ग्राम,
  • मेथी  – 250 ग्राम,
  • टमाटर प्‍यूरी – 1/2 कप,
  • लाल मिर्च – 01 नग,
  • गरम मसाला – 01 छोटा चम्मच,
  • धनिया पाउडर – 01 छोटा चम्मच,
  • लाल मिर्च पाउडर  – 01 छोटा चम्मच,
  • तेल – फ्राई करने के लिये,
  • नमक – स्‍वादानुसार।

बनाने की विधि 

  • मेथी पनीर की डिश बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के पत्तों को धो लें। उसके बाद पत्तों को भाग में बराबर-बराबर बांट दें।
  • अब एक भाग वाले पत्‍तों को उबाल लें। उबालने के बाद उन्हें मिक्‍सर में महीन पीस लें।
  • बाकी बचे मेथी के पत्तों को बारीक काट लें।अब पनीर को मनचाहे टुकड़े में काट लें।
  • फिर एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें पनीर को फ्राई कर लें।
  • फ्राई करने के बाद पनीर के टुकड़ों को पानी में भिगो दें। इससे पनीर के टुकड़े नरम हो जायेंगे।
  • अब एक कढ़ाई में दो छोटे चम्मच तेल डाल कर गरम करें।
  • तेल गरम होने पर उसमें लाल मिर्च डाल कर तल लें।
  • तली हुई मिर्चों को बाहर निकाल कर रख दें। उसके बाद तेल में टमाटर की प्यूरी डालें और थोड़ा सा फ्राई कर लें।
  • अब कढ़ाई में नमक, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें और थोड़ा सा भून लें।
  • जब मसाला अच्छी तरह से भुन जाए, कढ़ाई में पिसी हुई मेथी और मेथी की पत्‍तियों को डालें और चलाते हुए पकायें।
  • जब मेथी अच्छी तरह से भुन जाने पर कढ़ाई में पनीर के टुकड़े डालें।
  • अब इसे धीमी आंच में 2-3 मिनट पकायें और फिर गैस बंद कर दें।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement