विजय के साथ काम करेंगी रश्मिका मंदाना
दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना सुपरस्टार विजय के साथ फिल्म 'थलापति 66' में नजर आयेंगी। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को सुपरस्टार विजय ने अपनी फिल्म में हीरोइन बनाया है।विजय जल्द ही फिल्म 'थलापति 66' में नजर आएंगे। इस फिल्म में बतौर अभिनेत्री उन्होंने रश्मिका मंदाना को लिया है। यह विजय की 66वी फिल्म होगी, जिसमें लीड रोल में रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। चेन्नई में इस फिल्म की ओपनिंग के लिए पूजा सेरेमनी रखी गई, जिसमें रश्मिका मंदाना थलापति विजय के साथ नजर आईं। रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म मिशन मजनूं से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। इसके अलावा वह अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय में भी नजर आएंगी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
