बेहद भावुक फिल्म है 'जयेशभाई जोरदार' : रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म बेहद भावुक फिल्म है, जो लोगों को रोने पर मजबूर कर देगी। रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार को लेकर बताया, 'यह बेहद भावुक फिल्म है, जो लोगों को बेहद रूलाएगी। गौरतलब है कि फिल्म जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह एक गुजराती व्यक्ति का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जो समाज की पितृसत्तात्मक सोच और कुर्तियों का पुरजोर विरोध करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडेय,बोमन ईरानी और रत्न पाठक शाह भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। दिव्यांग टक्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
तापसी पन्नू ने ‘गांधारी’ की ग्लोबल कामयाबी पर तोड़ी चुप्पी
तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’ ने वैश्विक स्तर पर शानदा ...
