बीच के किनारे सोनाक्षी ने दिया कातिलाना पोज तो कायल हो गए लोग
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा घूमने की बहुत शौकीन हैं। गर्मिया शुरू होते ही वह अब मालदीव वेकेशन पर आ चुकी है। वहां पहुंचते ही अभिनेत्री बिकिनी लुक में लौट आई हैं। हाल ही में मालदीव से उन्होंने अपने बोल्ड लुक की कुछ लेटेस्ट फोटोज साझा की है, जो इंटरनेट का तापमान बढ़ा रही हैं। इन फोटोज में सोनाक्षी मालदीव के समंदर में खूब मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है और खूबसूरत लोकेशन के बीच जबरदस्त पोज से हर किसी को दीवाना बना रही है।
लुक्स के बारें में बात की जाए तो इस दौरान सोनाक्षी बिकिनी के ऊपर से रंग बिरंगे सितारों वाला ट्रांसपेरेंट टॉप पहने बहुत ही ग्लैमरस दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह पानी के साथ अठखेलियां करती दिखाई दे रही हैं तो काई के बीच किनारे कातिलाना अदाएं फ्लॉन्ट कर रही हैं।
एक फोटोज में अभिनेत्री समंदर के बीच बने खूबसूरत से घर की टैरिस पर जबरदस्त पोज देती हुई दिखाई दे रही है। इन फोटोज को साझा करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा- 'Mermaid spotting. मालदीव के साथ मेरा प्यार संबंध हर ट्रिप के साथ मजबूत होता हुआ दिख रहा है और इस बार और भी अधिक क्योंकि @vakkarumaldives पर सबसे अमेजिंग रहने का प्रबंध @travelnlivingin द्वारा क्यूरेट कर दिया है।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इन खूबसूरत फोटोज के लिए @yashlightroom को धन्यवाद भी किया है। वहीं वर्कफ्रंट के बारें में बात की जाए तो सोनाक्षी अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ मूवी 'डबल एक्सएल' और रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ 'Kakuda' में दिखाई देने वाली है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
