बनाएं "वीट डोसा"

img

सामग्री:

  • आटा- ½ कप,चावल का आटा- ½ कप,सूजी- 2 टेबलस्पून,दही- 1 टेबलस्पून,पानी- 1½ कप,प्याज- ½ (बारिक कटा हुआ),अदरक- 1 इंच (बारिक कटा हुआ),हरी मिर्च- 1 (बारिक कटी हुई),धनिया- 2 टेबलस्पून (बारिक कटी हुई),करी पत्ता- 2 टेबलस्पून (कटे हुए),जीरा- 1 टीस्पून,नमक- 1 टीस्पून,तेल- फॉर रोस्टिंग

विधि:

  • इंस्टेंट वीट डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में ½ कप आटा, ½ कप चावल का आटा, 2 टेबलस्पून सूजी, 1 टेबलस्पून दही ले, अब इसे थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल ले.
  • अब इसमें ½ प्याज, 1 इंच अदरक, 1 हरी मिर्च, 2 टेबलस्पून धनिया, 2 टेबलस्पून करी पत्ता, 1 टीस्पून जीरा और 1 टीस्पून नमक, ½ कप पानी डालकर अच्छे से मिलाये.
  • अब इसे थोड़ी देर के लिए ढक कर रख दे,
  • अब एक तवे को गैस पर रखे और गर्म कर ले, फिर इसमें थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करे और फिर इसमें दोसे का मिश्रण डालकर चारो तरफ फैला दे और गोल्डन ब्राउन  होने तक पकाएं. इसके बाद इसे फोल्ड करके प्लेट पर रखें.
  • लीजिये आपका वीट डोसा बनकर तैयार है. अब आप इसे गर्मा-गर्म सर्व करें.

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement