अमिताभ फिर शुरू करेंगे संडे मीट
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से संडे मीट शुरू कर सकते हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने मुंबई स्थित घर 'जलसा' के गेट पर फैंस के साथ अपनी वीकली मीटिंग को फिर से शुरू करने का हिंट दिया है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर पोस्ट शेयर कर कहा कि यदि मुलाकात फिर से शुरू होती है, तो भी यह सभी सावधानियों का पालन करते हुए की जाएगी। उन्होंने मुंबई में कई कोविड-19 प्रोटोकॉल में मिली ढील को एक आशीर्वाद भी बताया है। ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'मुंबई सिटी की ताजा खबर यह है कि कोरोना को लेकर अब मुंबई में मास्क समेत कोई भी प्रोटोकॉल्स नहीं रह गए हैं। यह एक आशीर्वाद की तरह है। अब इंटरनेशनल फ्लाइट्स को भी राहत मिल गई है। अब दूर से लोग आ भी सकते हैं और जा भी सकते हैं। अब जलसा में होने वाली संडे मीट भी पहले की तरह फिर से शुरू कर दी जाएगी। जो भी प्रिकॉशन्स सरकार द्वारा आगे जारी किए जाते रहेंगे उसे फॉलो करते रहना है। फिर से जलसा में होने वाली संडे मीट को लेकर एक्साइटेड हूं। अब रिकवर होने की जरूरत है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
