सफ़ेद साड़ी में दिखा सोनम कपूर का स्टनिंग लुक, फोटोज देख फैंस भी हुए दीवाने
बाॅलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अहूजा ने मार्च माह में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। ख़बरों का कहना है कि वे अगस्त में अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती है। हाल ही में Mom-To-Be सोनम कपूर ने बोल्ड फोटोशूट करवाया जो इस समय चर्चाओं का विषय बन चुका है। वह बहुत ही काॅन्फिडेंस से अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती हुई दिखाई दी है।
लुक्स के बारें में बात की जाए तो सोनम डिजाइन अब्बू जानी संदीप खोसला की डिजाइन आउटफिट में दिखाई दे रही है। 4 माह की प्रेग्नेंट सोनम कपूर व्हाइट कलर की साड़ी में खूबसूरत दिख रही है। सोनम ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, आईलाइनर और काजल से पूरा कर रखा है। गले में हार, बड़े गोल झुमके और कंगन उनके लुक को परफेक्ट बनाने का काम कर रहे है। हेयरस्टाइल के बारें में बात की जाए तो सोनम ने बालों को ओपन रखा है।
पहली फोटो में सोनम ने खड़े होकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पोज दे रही है। एक फोटो में वह कुर्सी पर बैठ कर रॉयल्टी की तरह पोज देती हुई दिखाई दे रही है। फैंस सोनम की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि सोनम कपूर ने बीते माह ही अपने प्रेग्नेंट होने की बात सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। उन्होंने काले रंग की बिकिनी पहन बेबी बंप फ्लॉन्ट करते फोटोज साझा की थी। इन फोटोज में वे अपने पति आनंद आहूजा की गोद में लेटी हुई दिखाई दे रही है। सोनम कपूर ने मई 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से विवाह किया था। उनकी शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से ज्यादातर सेलेब्स शामिल हुए थे।
Similar Post
-
'सरके चुनर' विवाद पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था, ये इतना भद्दा है'
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही इन दिनों पैन इंडिया फिल्म 'केडी- द डे ...
-
फैंस के बीच छाया ‘चांद देख लेना’ का जादू
‘मातृभूमि’ गाने की जबरदस्त कामयाबी के बाद, जिसने सभी प्लेटफॉर ...
-
'धुरंधर 2' का नया गाना 'मैं और तू' रिलीज
आदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवे ...
