उमर सरफराज चीमा पाकिस्तान में पंजाब के नये राज्यपाल
इस्लामाबाद, रविवार, 03 अप्रैल 2022। पाकिस्तान सरकार ने पंजाब के राज्यपाल चौधरी मोहम्मद सरवर को उनके पद से हटाकर उनकी जगह उमर सरफराज चीमा को नियुक्त किया है। सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने यह जानकारी दी है। चौधरी ने हालांकि यह तात्कालिक रूप से स्पष्ट नहीं किया कि सरकार ने श्री सरवर को हटाने का फैसला क्यों किया। प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राष्ट्रीय संसद के महत्वपूर्ण सत्र के साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार के इस्तीफे के बाद सदन के एक नए नेता का चुनाव करने के लिए पंजाब विधानसभा की बैठक से कुछ घंटे पहले सरकार ने यह कदम उठाया है।
Similar Post
-
भारत, जापान ने संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। भारत और जापान ने बृहस्पतिवार ...
-
वेनेजुएला भूकंप: मरने वालों की संख्या 920 पहुंची, 50,000 से अधिक लापता
काराकास, शनिवार, 27 जून 2026। वेनेजुएला में बुधवार को एक मिनट के ...
-
भूकंप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मरे और 700 घायल, आपातकाल घोषित
काराकास, गुरुवार, 25 जून 2026। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में ...
