इमरान ने राष्ट्रपति से की नेशनल एसेंबली भंग करने की सिफारिश
इस्लामाबाद, रविवार, 03 अप्रैल 2022। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को नेशनल एसेंबली भंग करने और शीघ्र ही नये चुनाव कराने की सिफारिश की है। इससे पहले नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने श्री खान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को संविधान के अनुच्छेद-5 का विरोधाभासी बताते हुए खारिज कर दिया। खान ने अपने संबोधन में अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के लिए देश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि डिप्टी स्पीकर ने सत्ता परिवर्तन के प्रयास और विदेशी साजिश को खारिज कर दिया।
Similar Post
-
यूएई ने जहाजों पर हमलों के बाद ईरान के साथ सभी व्यापारिक और वित्तीय संबंध तोड़े
अबू धाबी/तेहरान, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। संयुक्त अरब अमीरात (यूए ...
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
-
बर्लिन की ‘प्राइड परेड’ में वैन ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 16 घायल; संदिग्ध की पहचान हुई
बर्लिन, रविवार, 26 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनि ...
