श्रीलंका में लगाया गया आपातकाल
कोलंबो, शनिवार, 02 अप्रैल 2022। श्रीलंका सरकार ने राष्ट्रपति भवन के बाहर लोगों के उग्र प्रदर्शन के एक दिन बाद देशव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी है। बीबीसी ने शनिवार को रिपोर्ट में यह जानकारी दी। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने कहा कि लोगों की सुरक्षा और ज़रूरी सामान का आपूर्ति सुचारू रखने के साथ व्यवस्था बनाये रखने के लिए आपातकाल की घोषणा की गयी है। देश में लोगों को राशन की सुविधा सुचारू रूप से मुहैया कराने पहले सेना को पेट्रोल स्टेशनों पर तैनात किया गया और किसी भी संदिग्ध को बिना वारंट के ही गिरफ्तार करने का भी अधिकार दिया गया।
Similar Post
-
यूएई ने जहाजों पर हमलों के बाद ईरान के साथ सभी व्यापारिक और वित्तीय संबंध तोड़े
अबू धाबी/तेहरान, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। संयुक्त अरब अमीरात (यूए ...
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
-
बर्लिन की ‘प्राइड परेड’ में वैन ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 16 घायल; संदिग्ध की पहचान हुई
बर्लिन, रविवार, 26 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनि ...
