बनाएं "शेजवान फ्राइड राइस"
सामग्री:
- सूखी लाल मिर्च- 8-10,लहसुन- 8-10,पानी- 1 कप,मक्की का आटा- 1/2 टेबलस्पून,सिरका- 1 टेबलस्पून,टोमैटो प्यूरी- 1 टेबलस्पून,नमक- स्वादानुसार,तेल- 3 टेबलस्पून,चावल- 2 कप (पके हुए),कटी हुई सब्जियां- 1 कप (शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, ब्रोकोली, गाजर),हरा धनिया- गार्निश के लिए
विधि-
- शेजवान फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले 8-10 सूखी लाल मिर्च को लेकर पानी में भिगो दें. जब यह मुलायम हो जाए तो मिक्सी में लहसुन और मिर्च को डालकर पीस लें.
- अब एक पैन में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें. अब इसमें लहसुन और मिर्च का पेस्ट डालकर फ्राई करें. अब इसमें एक चम्मच सिरका, 1 चम्मच टोमेटो प्यूरी और स्वादानुसार नमक डालकर फ्राई करें.
- अब इसमें ½ चम्मच मक्के का आटा और 2 चम्मच पानी मिलाकर 1 मिनट तक पकाएं.
- अब दूसरे पैन में बचा हुआ एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें. अब इसमें कटी हुई सब्जियों को डालकर फ्राई करें.
- अब इसमें थोड़ा सा नमक डालकर मुलायम होने तक पकाएं. सब्जियों के पक जाने पर इसमें तैयार की हुई शेजवान सॉस डाल कर 1 मिनट तक पकाएं.
- अब इसमें दो कप पके हुए चावल डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इसे 1 से 2 मिनट तक पकाएं. लीजिए आपके शेजवान फ्राइड राइस बनकर तैयार है. अब इसे हरे धनिए के साथ सजाकर गरमागरम सर्व करें.
