पति संग वेकेशन एन्जॉय कर रहीं कैटरीना, शेयर की रोमांटिक फोटो
कैटरीना कैफ कुछ दिनों पहले ही पति विक्की कौशल संग कहीं गईं थीं और अब उन्होंने अपने वकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैन्स खुश हो रहे हैं। आप सभी जानते ही होंगे विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बाद से अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी थे। लेकिन अब फाइनली दोनों ने साथ में बढ़िया वक्त बिताने का समय निकाल लिया है, हालाँकि दोनों ने जगह का खुलासा नहीं किया है। वहीं दोनों के कई फैन्स यह कयास लगा रहे हैं कि वे मालदीव में हैं।
आप देख सकते हैं कैटरीना ने तीन फोटोज शेयर की हैं। इनमें समुद्र, बीच, सनसेट, हट और खूबसूरत हरियाली दिख रही है। आप सभी को बता दें कि शादी के तुरंत बाद भी कैटरीना ने फोटोज शेयर की थीं लेकिन इनमें उनके साथ विक्की नहीं थे, हालाँकि अब कैटरीना विक्की संग घूमने गईं हुईं हैं। आप सभी को बता दें कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपनी वकेशन के फोटोज फैन्स के साथ शेयर किए हैं। इनमे पहली तस्वीर में कटरीना विक्की के साथ यॉट पर दिख रही हैं। उन्होंने विक्की के कंधों पर अपने हाथ रखे हैं। वहीं इसके बाद कैटरीना की एक सिंगल फोटो है। एक और फोटो में सीनिक ब्यूटी दिख रही है। आप सभी को बता दें कि दोनों का प्यार यानी अफेयर काफी समय से चल रहा था हालाँकि दोनों ने किसी को खबर नहीं होने दी और अब दोनों शादी के बाद से रोमांटिक तस्वीरों से लोगों का दिल जीत रहे हैं।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
