झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 73 नए मामले

रांची, शनिवार, 19 फरवरी 2022। झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 73 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 4,33,848 हो गए हैं। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार रात जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में संक्रमण के 73 नये मामले सामने आए जिनमें से 22 मामले राजधानी रांची से और चार मामले जमशेदपुर से सामने आये हैं। राज्य में अब तक कुल 4,27,696 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 5315 लोगों की जान जा चुकी है।


Similar Post
-
गहलोत ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि
जयपुर, शनिवार, 21 मई 2022। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत न ...
-
बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, छह मरे
बलरामपुर, शनिवार, 21 मई 2022। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के ...
-
आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन का प्रण लें मानवता: नायडू
नई दिल्ली, शनिवार, 21 मई 2022। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ...