राम मंदिर निर्माण के लिए बैंक खाते में जमा हुए एक हजार करोड़ से अधिक राशि: चंपत राय

अयोध्या, शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के वास्ते चंदा एकत्र करने के लिए पिछले महीने शुरू हुए अभियान में अब तक एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि इकट्ठा हो चुकी है। मंदिर निर्माण का कामकाज देखने वाले न्यास के एक सदस्य ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के सचिव चंपत राय ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़ कर चंदा दिया है। उन्होंने कहा कि तीन बैंकों में न्यास के खातों में अब तक एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के लगभग डेढ़ लाख कार्यकर्ता राम मंदिर के लिए चंदा एकत्र कर रहे हैं। राम मंदिर न्यास ने इस कार्य के लिए भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में खाते खोले हैं।


Similar Post
-
नूपुर शर्मा के बारे में भड़काऊ टिप्पणी करने वाला अजमेर दरगाह का खादिम गिरफ्तार
जयपुर, बुधवार, 06 जुलाई 2022। भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर श ...
-
राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश
जयपुर, बुधवार, 06 जुलाई 2022। राजस्थान में मानसून धीरे-धीरे जोर ...
-
लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के कमांडर नियुक्त
नई दिल्ली, बुधवार, 06 जुलाई 2022। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भा ...