दिल्ली-कटरा वंदे भारत ट्रेन सेवा जल्द हो सकती है बहाल,जितेंद्र सिंह ने पीयूष गोयल से की चर्चा

नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2020। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन सेवा जल्द बहाल की जाएगी। सिंह ने बताया कि नवरात्रि से पहले जम्मू-कश्मीर में कटरा के लिए ट्रेन सेवा बहाल करने पर रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ चर्चा की गई। सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘रेल मंत्री पीयूष गोयल से दिल्ली-कटरा (वैष्णो देवी) वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा बहाल करने को लेकर चर्चा की। नवरात्रि में पवित्र स्थल जाने की योजना बना रहे देशभर के श्रद्धालुओं के लिए यह जानकारी आश्वस्त करने वाली होगी।’’ कार्मिक राज्य मंत्री सिंह जम्मू-कश्मीर की ऊधमपुर सीट से लोकसभा सांसद हैं। देश में कोरोना वायरस के कारण मार्च में रेल सेवाएं बाधित हो गई थीं, जिन्हें अब चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है।


Similar Post
-
एकनाथ शिंदे सरकार को ममता बनर्जी ने बताया अवैध, कहा- विधायकों को पैसे के अलावा और भी 'कुछ' दिया गया था
नई दिल्ली, सोमवार, 04 जुलाई 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री म ...
-
प्रसिद्ध फिल्मकार तरुण मजूमदार का निधन
कोलकाता, सोमवार, 04 जुलाई 2022। मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन की ...
-
ठाणे में इमारत की लिफ्ट में फंसे सात लोगों को बचाया गया
ठाणे, सोमवार, 04 जुलाई 2022। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सात मंजि ...