मेजर क्रिकेट लीग में वॉशिंगटन के कोच होंगे पोंटिंग
सिडनी, गुरुवार, 01 फ़रवरी 2024। आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग अमेरिका के मेजर लीग क्रिकेट में वॉशिंगटन फ्रीडम के कोच बन सकते हैं । एमएलसी का दूसरा सत्र वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के ठीक बाद जुलाई के आरंभ में खेला जायेगा । पोंटिंग ने सेन रेडियो से कहा ,‘‘ मैं अभी कुछ पुष्टि नहीं कर सकता । हमने प्रारंभिक दौर की बातचीत ही की है । वैसे इस समय मेरे पास वक्त होता है लेकिन आफ सीजन में भी अब मैं काफी व्यस्त हूं ।’’ पोंटिंग लगातार छठे साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कोच होंगे । इसके अलावा टी20 विश्व कप में चैनल लाइन के लिये कमेंट्री करेंगे ।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
