अरबिंदो फार्मा को एचआईवी की दवा के लिए यूएसएफडीए से मिली मंजूरी
अरबिंदो फार्मा को एचआईवी-1 संक्रमण के इलाज की एक जेनेरिक दवा के विपणन के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से मंजूरी मिल गई है। हैदराबाद स्थित कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी को 600 मिलीग्राम तथा 800 मिलीग्राम की डारुनाविर टैबलेट के निर्माण व विपणन के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से अंतिम मंजूरी मिल गई है। डारुनाविर का वयस्कों और तीन वर्ष या उससे अधिक उम्र के बाल रोगियों में एचआईवी-1 संक्रमण के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
