स्वतंत्रता दिवस उत्सव: आईसीजी देश के 100 द्वीपों पर फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज

नई दिल्ली, शुक्रवार, 13 अगस्त 2021। भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश भर में आबाद और निर्जन 100 द्वीपों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा। आईसीजी ने ट्विटर पर बताया, ‘‘ हमारी स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह के मौके पर आईसीजी 15 अगस्त को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पहल के तौर पर पूरे भारत में 100 आबाद और निर्जन द्वीपों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा।’’ केंद्र सरकार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।


Similar Post
-
असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए
गुवाहाटी, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। दक्षिणी असम में मंगलवार को 3.7 त ...
-
झारखंड में हेमंत सोरेन और उनके करीबियों से जुड़े शेल कंपनी मामले में सुनवाई टली
रांची, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। झारखंड उच्च न्यायालय में मंगलवार ...
-
खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित
श्रीनगर, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश् ...