सड़क हादसे में 11 मजदूर कुचले गये, तीन की मौत, आठ घायल
मुरादाबाद, रविवार, 02 मार्च 2025। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नेशनल हाईवे-09 पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में ख़राब खड़े कैंटर में टक्कर मारने पर पलटे अन्य वाहन की चपेट में आने से चालक व दो महिला समेत 11 मजदूरों को रौंद दिया। इस हादसे में तीन की मौत हो गयी एवं आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आधिकारिक पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज तड़के चार बजे एक कैंटर वाहन दिल्ली से लखीमपुर-खीरी जिले के अशोक कुमार, शंभू, लवकुश, रमेश , चेतराम, मोहित , तथा श्रीमती देवी व शांति देवी समेत दस मजदूरों को लखीमपुर-खीरी ले कर जा रहा था।
मुरादाबाद कटघर थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुरा के समीप नेशनल हाईवे-09 पर पहुंचने पर वाहन रास्ते में अचानक ख़राब हो गया। इस दौरान वाहन में सवार तीन लोग कैंटर को पीछे की ओर धकेल रहे थे कि इस बीच पीछे से एक अन्य वाहन द्वारा टक्कर मार देने से अशोक कुमार (30) निवासी ईशानगर, शंभू (45) निवासी ग्राम चौरा थाना हैरा तथा लवकुश (29) समेत तीन लोगों के कैंटर नीचे दबने से मौके पर मौत हो गई। पीछे से कैंटर में सवार चालक रामलखन व शांति देवी, श्रीमती देवी, रमेश , चेतराम , मोहित, विनोद तथा संदीप समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना की चपेट में आने वाले सभी लोग दिल्ली से मजदूरी कर अपने घर वापस लखीमपुर-खीरी जा रहे थे। कैंटर में टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग गया।
Similar Post
-
दिल्ली के कारोबारी के घर के बाहर गोलीबारी कराने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्व ...
-
मतदाता अपना नाम जुड़वाने के लिए दाखिल कर सकते हैं फॉर्म 6 : निर्वाचन आयोग ने अदालत में कहा
नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। निर्वाचन आयोग ने दिल्ली उच् ...
-
सिरसा में थाने के पास ग्रेनेड हमला मामला: एनआईए ने चार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
