भारतीय कॉरपोरेट जगत के सौम्य सम्राट थे रतन टाटा : रमेश
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने विख्यात उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और कहा कि वह भारत के कॉरपोरेट जगत के सौम्य सम्राट थे। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। टाटा समूह के मानद चेयरमैन की आयु 86 वर्ष थी। रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, ‘चार दशकों तक, रतन टाटा भारत के कॉरपोरेट जगत के सौम्य सम्राट थे, जिन्होंने टाटा समूह को 1991 के बाद के भारत के लिए तैयार किया। यह आसान नहीं था क्योंकि जब वह जेआरडी टाटा के उत्तराधिकारी बने तो वह स्वयं किंवदंतियों से घिरे हुए थे, लेकिन वह अपनी दूरदर्शिता, संकल्प और धैर्य से विजयी हुए।’ उन्होंने कहा कि उनकी वैश्विक प्रतिष्ठा शानदार थी और वह वास्तव में कारोबार जगत के एक अगुवा से कहीं अधिक थे।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश ने कहा, ‘मैं रतन टाटा से पहली बार सितंबर 1985 में मिला था, जब मैं उद्योग मंत्रालय में था और वह टाटा समूह के लिए 20 साल की रणनीतिक योजना पेश करने के लिए एक टीम के साथ आए थे। इसके बाद मैं समय-समय पर उनके संपर्क में रहा।’ उन्होंने कहा, ‘वह हमेशा भारत के आर्थिक इतिहास में एक बहुत सम्मानित और प्रतिष्ठित नाम बने रहेंगे, खासकर उन मूल्यों के लिए, जिनका उन्होंने उदाहरण पेश किया और समर्थन किया।’
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कॉजपा नेता सौरव दास और आशुतोष रांका से पूछताछ की
नई दिल्ली, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के ...
-
तमिलनाडु: अरुणाचलेश्वर मंदिर को दान में मिले 5.06 करोड़ रुपये, 160 ग्राम सोना
चेन्नई, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। तमिलनाडु के तिरुवण्णामलै स्थि ...
-
अमृतसर में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले कई गिरोहों का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार
चंडीगढ़, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को ...
